Followers

Sunday, June 17, 2018

धरना

कुर्सी हासिल करने के लिए

आओ जनता से मांगें वोट

हड़ताल करें  धरना अनशन करें

जनता समझ न पाए सारी  खोट।

विनोद कुमार शर्मा "वीनू" 


Monday, June 11, 2018

जब पेड़ नहीं होंगे धरती पर ....

जब पेड़ नहीं होंगे धरती पर
तब हम कैसे जीवित रहेंगे ?

ऑक्सीजन के बिना
कैसे जीवित रहेंगे ?

एक उपाय हो सकता है
हमारे भीतर भी क्लोरोफिल पैदा हो जाय
फिर हमें नहीं करना पड़ेगा कोई उपाय।
लेकिन हमारी साँसों से छोड़ी
कार्बन-डाई-ऑक्साइड को कौन ग्रहण करेगा ?
सीधा उपाय है
पेड़ बचाओ
पेड़ लगाओ!
@विनोद   

Monday, March 05, 2018

परीक्षा घोटाला



लगो रही विद्यार्थी 

मेहनत करो महान

कौए मौज़ करेंगे 

गधों की होगी शान। 

भाषण मिलेंगे खाने में 

विरोध करो तो थाने में 

रूठ गए हैं छात्र अभी 

सरकारी रूचि नहीं मनाने में। 

विनोद कुमार शर्मा "वीनू" 

Friday, February 16, 2018

बैंक घोटाला

देश में बैंकों का 

पैसा लेकर 

घोटालेबाज़ 

विदेश भाग रहे हैं 

सरकार के मंत्री 

बयान दे रहे हैं 

घोटाला 

पिछली सरकार के 

कार्यकाल का है 

लगता है 

जैसे नींद से जाग रहे हैं। 

@ विनोद कुमार शर्मा :वीनू"

धरना

कुर्सी हासिल करने के लिए आओ जनता से मांगें वोट हड़ताल करें  धरना अनशन करें जनता समझ न पाए सारी  खोट। विनोद कुमार शर्मा "वीनू...